आयकर विभाग, गाजियाबाद में किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन

  • कार्यक्रम का समापन ‘योग को दैनिक जीवन में अपनाने’ के संकल्प के साथ हुआ

गाजियाबाद। आयकर कार्यालय, गाजियाबाद में प्रधान आयकर आयुक्त, गाजियाबाद दीपिका मित्तल के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त, गाजियाबाद डॉ. रेनुका जैन गुप्ता रहीं। उन्होंने योग को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयकर विभाग के ज्यादा से ज्यादा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख रूप से संजय चौरसिया, नवाब सिंह, अजय कुमार, विकास दहिया, विश्वम्भर झा, सचिन बैंसला, महेश कुमार, सुश्री सुषमा सिंघल एवं सुश्री एकता मित्तल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं कार्य-जीवन में संतुलन स्थापित करना रहा। कार्यक्रम का समापन ‘योग को दैनिक जीवन में अपनाने’ के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *