- राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल रहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि



गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यशोदा ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल्स द्वारा यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर एवं यशोदा अस्पताल, संजय नगर में भव्य योग सत्रों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास किया तथा नियमित योग को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों, मरीजों के परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे आयोजन में स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर यशोदा ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत अरोड़ा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग न केवल बीमारियों की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति का आधार भी है। यशोदा ग्रुप आॅफ हॉस्पिटल्स सदैव स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

