
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच 2022-26 बैच को मिली भावभीनी विदाई
मुरादनगर, आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मुरादनगर के विक्रम साराभाई ऑडिटोरियम में 22 मई, 2026 को बी.फार्म (2022-2026 बैच) के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह ’’यूफार्मिया 2026’’ का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के समारोह का विषय ’’ज्ञान से प्रभाव तक, कक्षा से करियर तक’’ रखा गया, जो विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति संस्थान के संकल्प को दर्शाता है।
इस समारोह का शुभारम्भ आई.टी.एस दी – एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आई.टी.एस. इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज, संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार एवं संस्थान की डीन डॉ. राजकुमारी द्वारा माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. चढ्डा, चेयरमैन, आई.टी.एस दी – एजुकेशन ग्रुप ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि असफलताएं जीवन का अंत नहीं, बल्कि सफलता की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अनुभव होती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करेंगे और समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस समारोह में आगे अर्पित चढ्डा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस दी – एजुकेशन ग्रुप ने अपने प्रेरणादायक संदेश में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यूफार्मिया 2026” केवल एक विदाई समारोह नहीं, बल्कि उन सुनहरे पलों का उत्सव है जिन्हें विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के दौरान मेहनत, मित्रता, संघर्ष और उपलब्धियों के साथ जिया है। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की तथा कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शन, त्याग और विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन में जहां भी रहें, अपने मूल्यों और सपनों को कभी न भूलें।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. एम. थंगराज, प्रधानाचार्य, आई. टी. एस. इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड एलाइड साइंसेस, मुरादनगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल विदाई का नहीं, बल्कि नए सपनों, नई जिम्मेदारियों और नए अवसरों की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक फार्मासिस्ट केवल दवाइयों का विशेषज्ञ नहीं होता, बल्कि वह मरीजों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करने वाला स्वास्थ्य योद्धा होता है। कई बार एक सही दवा, सही सलाह और सही मार्गदर्शन किसी व्यक्ति को जीवन का दूसरा अवसर देने का कार्य करता है। इसलिए फार्मेसी का पेशा केवल करियर नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक महान माध्यम है।
समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह बैच भविष्य में फार्मेसी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा के लिए भी करें। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आई.टी.एस. परिवार हमेशा उनके साथ रहेगा।
इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। संस्थान की छात्रा निमिषा अग्रवाल व छात्र गौतम कुमार की मेजबानी में शुरू हुए सांस्कृतिक सत्र ने ऑडिटोरियम में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण निम्नलिखित प्रस्तुतियां रहीं जैसे नृत्य एवं गायन, जिसमें चतुर्थ वर्ष की छात्रा जिनिया सक्सेना और खुशी के शानदार सोलो डांस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं वहीं वैष्णवी गुप्ता और सत्यम सागर ने अपनी मधुर आवाज में गीतों की प्रस्तुति दी साथ ही समारोह में रैंप वॉक व प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जहाँ बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा, जिसके बाद एक रोमांचक प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, गौतम व पुष्पेंद्र और यशवी व ज्योति द्वारा प्रस्तुत युगल नृत्य ने सभी का मनोरंजन किया। समारोह का सबसे प्रतीक्षित क्षण तब आया जब ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब कृपांश शर्मा, ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब खुशी शर्मा तथा ‘मिस चार्मिंग’ का खिताब जिनिया सक्सेना को प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक और इवेंट कोऑर्डिनेटर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में निमिषा और गौतम कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम का समापन निदेशक, शिक्षकों और छात्रों के यादगार ग्रुप फोटोग्राफी सत्र के साथ हुआ, जहां छात्रों ने कॉलेज की यादों को हमेशा के लिए अपने पास संजो लिया। कार्यक्रम का संचालन मि. मनीष कुमार और मिस. निधि शर्मा ने किया।




