आईटीएस डेंटल कॉलेज ने किया मिनिमल कॉम्पेटेन्सी परीक्षा का आयोजन

गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा 30 अप्रैल, 2026 को नाइट्रस आक्साइड-आक्सीजन इनहेलेशन सेडेशन पर मिनिमल कॉम्पेटेन्सी परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। इस परीक्षा हेतु डॉ. शिप्रा जैडका, प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी., पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेन्टिस्ट्री विभाग, डी.जे. कॉलेज आॅफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, मोदीनगर को आमंत्रित किया गया। डॉ. शिप्रा को इस क्षेत्र में 23 वर्षो के अधिक का शिक्षण अनुभव प्राप्त है तथा वे नाइट्रस आॅक्साइड-आक्सीजन इनहेलेशन सेडेशन (एन.ओ.आई.एस.) में पैन इंडिया ट्रेनर के रूप में भी विख्यात है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिप्रा ने एमडीएस तृतीय वर्ष के उन विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया, जो अपनी आगामी एम.डी.एस. पाठ्यक्रम की परीक्षा देने वाले है। उन्होंने नाइट्रस आॅक्साइड-आॅक्सीजन इनहेलेशन सेडेशन विषय पर विद्यार्थियों के सैद्धांतिक एवं क्लीनिकल ज्ञान का आकलन किया। संस्थान का पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग उत्तर भारत में इस प्रकार की योग्यता परीक्षाओं के आयोजन में सक्षम है, जो एम.डी.एस. विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होती है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में सेडेशन के अंतर्गत स्वतंत्र रूप से केस करने का आत्मविश्वास विकसित हुआ। संस्थान का उद्देश्य अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस सफल आयोजन के लिये सभी ने आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *