विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर केआईईटी स्कूल आफ फार्मेसी ने आयोजित किया मेगा हेल्थ कैंप

  • 225 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

गाजियाबाद। केआईईटी मानद विश्वविद्यालय, गाजियाबाद के स्कूल आफ फार्मेसी द्वारा 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम बेहतर भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना रही। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को एक सक्षम, जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार फामेर्सी प्रोफेशनल के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित करना था।
समारोह की शुरूआत मेगा हेल्थ कैंप के साथ हुई, जिसका आयोजन यशोदा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, क्लोव डेंटल एवं आईटीएस डेंटल कॉलेज के सहयोग से किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। 225 से अधिक लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इस पहल ने विद्यार्थियों को समुदाय के साथ जुड़कर स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता, संवाद कौशल और व्यावसायिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया। वैलिडिक्टरी समारोह के दौरान फार्मा क्विज प्रतियोगिता, डिबेट प्रतियोगिता एवं ओरल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण वर्ष का सर्वश्रेष्ठ छात्र फार्मासिस्ट- 2026 पुरस्कार रहा। विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए गए इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों, समर्पण, प्रतिभा एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. दक्ष भाटिया, एसोसिएट डीन, स्कूल आॅफ फार्मेसी, डॉ. प्रवीण के. दीक्षित, कोआर्डिनेटर WPD-2026 विभिन्न कार्यक्रम प्रमुखों, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मेगा आयोजन में 137 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सीखने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, प्रतिभा प्रदर्शन, सम्मान और व्यावसायिक विकास के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. अभय भारद्वाज, डॉ. अनुज पाठक, डॉ. ऋचा गोयल, सुश्री शिखा कौशिक, सुश्री प्रगति गुप्ता, कपिल सचान, शुभम एवं प्रिय रंजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. आदेश कुमार पांडे, निदेशक अकादमिक्स डॉ. मनोज गोयल, प्रो-वाइस चांसलर एवं प्रो. नागराज रामराव, वाइस चांसलर द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं प्रोत्साहन प्रदान किया गया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सेवा के प्रति जिम्मेदारी, पेशेवर उत्कृष्टता और सामुदायिक सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। कार्यक्रम ने इस संदेश को और सशक्त किया कि सशक्त और कुशल फार्मासिस्ट एक स्वस्थ समाज और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *