
मोदीनगर। पंजाबी मंच मोदीनगर नए अध्यक्ष ललित अरोड़ा बनाए गए हैं। पंजाबी मंच की एक आवश्यक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। मंच के निवर्तमान अध्यक्ष राज कुमार खुराना ने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दे दिया था। पंजाबी मंच उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता है और उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना करता है। बैठक में सर्वसम्मति से ललित अरोड़ा को पंजाबी मंच का नया अध्यक्ष चुना गया है। पदभार ग्रहण करते ही ललित अरोड़ा ने मोदीनगर क्षेत्र के पंजाबी समुदाय के कल्याण, उत्थान और बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प लिया है। उन्होंने जल्द ही पंजाबी मंच को अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए नई कार्यकारिणी टीम के गठन की घोषणा की है।
पंजाबी मंच के उपाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष ललित अरोड़ा को हार्दिक बधाई और उनके सफल एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं हैं।

