आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में नेशनल टूथब्रशिंग-डे का आयोजन

  • स्कूली बच्चों के बीच ब्रश करने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया

गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, मुरादनगर गाजियाबाद में नेशनल टूथब्रशिंग डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दंत चिकित्सकों द्वारा सुझाई गई सही ब्रश करने की आदतों को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से दिन में दो बार, कम से कम दो मिनट ब्रश करने के महत्व पर जोर दिया जाता है, जिससे दांतों एवं मसूड़ों से संबंधित बीमारियों की रोकथाम की जा सके। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा पंडित मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल, मुरादनगर में स्कूली बच्चों को ब्रश करने की सही विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। साही, बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई के लिए प्रेरित करने हेतु निशुल्क टूथब्रश एवं टूथपेस्ट के नमूने वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त मौखिक स्वास्थ्य शिक्षा के तहत ग्राम सिकरी कलां में शिविर स्थल पर आये मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल के बारे मे जानकारी दी गई और सभी मरीजों को आवश्यक उपचार भी बताया गया। अंत में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज मे रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *