- वरिष्ठ सदस्यों को किया गया सम्मानित
गाजियाबाद। पीपीएस (रिटायर्ड)आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की गोष्ठी का आयोजन होटल ग्रांट तुषार कविनगर में किया गया। गोष्ठी में सबसे वरिष्ठ सदस्य ओमपाल सिंह (83) की अध्यक्षता में हुई जिसमें 39 सदस्यों ने भाग लिया। गोष्ठी का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत से हुआ।
जनपद गाजियाबाद के सदस्यों को माह अप्रैल-मई एवं जून 2026 में आए जन्मदिन की बधाई ओर शुभकामनाएं दी गई। सभी सदस्यों एवं नए सदस्यों का आपसी परिचय कराया गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सोमवीर सिंह के द्वारा लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। गोष्ठी में आए शेष सदस्यों को स्मारिका, डायरेक्टरी वितरित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोमवीर सिंह, मुकेश गौतम, आदेश कुमार, वीर सिंह, श्योराज सिंह यादव के द्वारा गीत-संगीत आदि सुनाकर सभी का मनोरंजन किया। एनसीआर कोआॅर्डिनेटर धर्मेन्द्र सिंह सिरोही के द्वारा सदस्यों की समस्याओं के निराकरण से अवगत कराया गया। गोष्टी का प्रारंभ जलपान एवं समापन दोपहर भोज के बाद हुआ। गोष्ठी का संचालन एवं गोष्ठी मे आए सभी सदस्यों का आभार समन्वयक ब्रह्मपाल सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। इस गोष्टी के बाद धर्मेंद्र सिंह सिरोही एवं ब्रह्मपाल सिंह द्वारा बलबीर सिंह (81) के बाएं हाथ में लगी चोट के विषय में उनके आवास वैशाली (इंदिरापुरम गाजियाबाद) में जाकर हाल-चाल जाना एवं संगठन की तरफ से वरिष्ठ सदस्य का प्रतीक चिन्ह, स्मारिका एवं शोल औढ़ाकर परिवार सहित सम्मानित किया गया ।

