
गाजियाबाद, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर RHAM Foundation एवं District Rotary Health Awareness Mission (DRHAM) के संयुक्त तत्वावधान में दो स्थानों भारत गौशाला, कनावनी, इंदिरापुरम तथा परमानंद वाटिका, सेक्टर-12, फ्रेंड्स कोऑपरेटिव सोसायटी के निकट, वसुंधरा में वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुल 50 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें पीपल, सहजन, बेलपत्र, नीम, बोगनवेलिया, चीकू, अमरूद, आम, मौसमी, जामुन एवं नींबू के पौधे शामिल थे। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, वायु शुद्धिकरण तथा हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस सेवा प्रकल्प में 12 रोटरी क्लबों का सराहनीय सहयोग एवं सहभागिता रही। इस अभियान का नेतृत्व रोटरी क्लब ऑफ इंदिरापुरम गैलोर एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद सैफरन द्वारा किया गया। सहभागी क्लबों में रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद ग्रीन, दिल्ली लेगेसी, गाजियाबाद नॉर्थ सेंट्रल, गाजियाबाद सनराइज, हापुड़ एलीट, हापुड़ प्लैटिनम, गाजियाबाद ग्रेटर नेक्स्ट, सोनीपत एजुकेशन सिटी, दिल्ली प्रीत विहार एवं इंदिरापुरम परिवार प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में आरटीएन नवीन बंसल, आरटीएन स्वाति बंसल आरटीएन पल्लवी जैन, आरटीएन सूरज भट्ट, आरटीएन समीर आनंद, आरटीएन प्रतीक, आरटीएन कोमल, आरटीएन मनीषा, श्री विक्रम, श्री संजय तथा डॉ. धीरज भार्गव (रहम फाउंडेशन) सहित अनेक गणमान्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

