उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से सलीम अहमद सैफी ने की औपचारिक मुलाकात

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सलीम अहमद सैफी ने औपचारिक मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सलीम अहमद सैफी ने गाजियाबाद जिले में कांग्रेस संगठन की स्थिति, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम से विस्तार से चर्चा की।
सलीम सैफी ने प्रभारी के समक्ष मांग रखी कि आगामी विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद जिले की विधानसभा सीटों पर मजबूत और जनाधार वाले प्रत्याशियों को अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा टिकट वितरण में सामाजिक न्याय और समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके।
सलीम अहमद सैफी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सभी वर्गों के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने गाजियाबाद में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रभारी जी के समक्ष रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर नरेंद्र सिंह चौहान, पीसीसी सदस्य त्रिलोक सिंह, पश्चिम उत्तर शोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर आशीष प्रेमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *