गाजियाबाद। आमंत्रण सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग खो-खो चैंपियनशिप 2026 अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की टीम प्रतिभाग करने के लिए जा रही है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर 2026 तक अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद की सीनियर पुरुष टीम प्रतिभाग कर रही है। शारिक अहमद कप्तान, सौरभ सिंह उपकप्तान, बिट्टू, अभिषेक ठाकुर, आकाश श्रीवास्तव, रोहित पाल , मोहित पाल, गौरव यादव, अंकुश, अरुण कुमार, रितिक, विक्की पटेल हैं जबकि सुरक्षित खिलाड़ी -वंश, आदित्य यादव व आदिल खान टीम कोच के रूप में जा रहे हैं । जाने से पहले गाजियाबाद टीम को मेट्रो स्टेशन पर डॉक्टर प्रवीण कुमार सचिव जिला खो खो एसोसिएशन गाजियाबाद, संजय यादव, शुभम शर्मा, अमित कुमार चौहान, रिंकू कुमार गौतम के द्वारा किट प्रदान की गई। टीम का चयन योद्धा स्पोर्ट क्लब लाल कुआं गाजियाबाद के मैदान पर किया गया। उक्त जानकारी जिला खो खो एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार ने दी।

