तेजस्वनी त्यागी ने 10 वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर परिवार व स्कूल का नाम किया रोशन

मुरादनगर। समाजसेवी तिलकराम त्यागी की पुत्री तेजस्वनी त्यागी ने यूपी बोर्ड की 10 वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर परिवार व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। तेजस्वनी त्यागी जलालपुर-असालतनगर रोड स्थित बीकेडीएम इंटरनेशनल कॉलेज की छात्रा है। तेजस्वी ने त्यागी ने बताया कि उसने यह सफलता कॉलेज के अध्यापकों व माता-पिता के सहयोग से सेल्फ स्टडी से प्राप्त की है। तेजस्वी त्यागी ने हिन्दी विषय में 83 नंबर जहां हासिल किए हैं वहीं इंग्लिश में 84, गणित में 53, विज्ञान में 63, सामाजिक विज्ञान 82 व आर्ट में 80 अंक प्राप्त किए हैं। तेजस्वनी ने बताया कि व इंटरमीडिएट में फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बायोलोजी के साथ पढ़ाई कर भविष्य में डाक्टर बनकर समाज की चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *