गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसका विषय अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाजें, वास्तविक बदलाव था। इसका मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति केवल जागरूकता बढ़ाने तक सीमित न रहकर, इससे प्रभावित व्यक्तियों को चर्चा, निर्णय प्रक्रिया और बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मुरादनगर स्थित शिविर स्थल एवं कॉलेज के विभागीय ओ.पी.डी. में मरीजों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित से जुड़ी समस्याओं को समझने पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त वक्ता डॉ. अर्पित कूलवाल द्वारा बी.डी.एस. छात्रों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर एक वेबिनार भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्होंने तनाव मुक्त, उससे प्रभावी ढंग से निपटने तथा स्वस्थ मानसिक जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही संस्थान द्वारा दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां मरीजों को पम्पलेट वितरण और अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

