- टूर्नामेंट में गाजियाबाद 109 खिलाड़ियों ने लिया भाग
गाजियाबाद। आई.टी.एस मोहन नगर ने गाजियाबाद एसोसिएशन आफ टेबल टेनिस के सहयोग से 23-24 मई, 2026 को आई.टी.एस, गाजियाबाद परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में द्वितीय गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में गाजिÞयाबाद जनपद से कुल 109 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में लड़कों एवं लड़कियों की 6 श्रेणियाँ थीं, जिनमें अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 पुरुष/महिला रहीं। टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ. अजय कुमार, निदेशक, आई.टी.एस स्कूल आफ मैनेजमेंट, डॉ. डी. के. पांडेय, स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर, ऋषि राज त्यागी, सचिव (गाजियाबाद एसोसिएशन आफ टेबल टेनिस) एवं स्पोर्ट्स आफिसर, आई.टी.एस, गाजियाबाद द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप का उद्देश्य राज्य टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करना तथा गाजियाबाद जनपद में टेबल टेनिस के विकास को बढ़ावा देना था। इस चैंपियनशिप का समापन समारोह 24 मई, 2026 को डॉ. अजय कुमार, निदेशक, आई.टी.एस स्कूल आफ मैनेजमेंट, डॉ. डी. के. पांडेय, स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर, ऋषि राज त्यागी, सचिव (गाजियाबाद एसोसिएशन आफ टेबल टेनिस) एवं श्री स्पोर्ट्स आफिसर, आई.टी.एस, गाजियाबाद की उपस्थिति तथा विजेताओं, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ। आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। ऋषि राज त्यागी, सचिव (गाजियाबाद एसोसिएशन आफ टेबल टेनिस) ने भी सभी विजेताओं को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर. पी. चड्ढा ने सभी विजेताओं को एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये बधाईयाँ दी। आई.टी.एस मोहन नगर, गाजियाबाद की गौरवशाली परंपरा रही है कि उसने अतीत में बिनोद कांबली, लोकेश तेवतिया, आशीष नेहरा, पीयूष चावला, सुशील कुमार जैसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया है तथा आई.टी.एस के विद्यार्थियों एवं गाजियाबाद जनपद के नागरिकों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन एवं उनमें सहभागिता की है। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। डॉ. डी. के. पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों ने समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
टूर्नामेंट के विजेता निम्नलिखित रहे:
क्र.सं. श्रेणी लड़के लड़कियाँ
1 अंडर-11 दर्शिल जोशी आलिया कुरैशी
2 अंडर-13 विक्रम दुबे आन्या सिंह
3 अंडर-15 रुद्र मिश्रा अनिका सिंह
4 अंडर-17 विक्रम दुबे मनीषा जैन
5 अंडर-19 अर्नव पंवार याशिका तिवारी
6 पुरुष सार्थ मिश्रा –
7 महिला – याशिका तिवारी

