बाइनरी हैक्स 4.0 में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल प्रौद्योगिकी संस्थान (आरकेजीआईटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के बाइनरी क्लब द्वारा आयोजित 36 घंटे का इंट्रा-कॉलेज हैकाथॉन बाइनरी हैक्स 4.0 24 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 22 से 24 सितंबर तक आयोजित इस आयोजन में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं रचनात्मक समाधान विकसित किए।
हैकाथॉन का उद्घाटन 22 सितंबर को डॉ. शोभना चौधरी, प्रिंसिपल साइंटिस्ट, सीएसआईआर-एचआरडीसी, गाजियाबाद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी, नवाचार और निरंतर सीखने के महत्व के लिए प्रेरित किया। श्री राघव गर्ग, प्रोफेसर एवं एजुकेटर – फिजिक्स वाला तथा पूर्व सीनियर टेक्निकल मेंबर – गीक्सफॉरगीक्स ने भी विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। 23 सितंबर को अक्षय सैनी, फाउंडर – नमस्तेदेव तथा पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर – उबर एवं पेटीएम ने प्रतिभागी टीमों से संवाद कर उन्हें प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने और व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
36 घंटे की तकनीकी चुनौती के दौरान विद्यार्थियों ने अपने निर्धारित प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स पर कार्य करते हुए कार्यशील प्रोटोटाइप विकसित किए तथा टीमवर्क, नेतृत्व, टाइम मैनेजमेंट, तकनीकी कौशल एवं समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया।
24 सितंबर को प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल में श्री कार्तिक राय, टेक्निकल प्रोडक्ट कंसल्टेंट, एडोबी, तथा बाइनरी क्लब के पूर्व विद्यार्थी एवं इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स शामिल रहे। मूल्यांकन नवाचार, तकनीकी क्रियान्वयन, व्यावहारिक उपयोगिता एवं समस्या-समाधान क्षमता के आधार पर किया गया।
आयोजन का संचालन डॉ. अमित सिंघल, विभागाध्यक्ष, के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. विनीत श्रीवास्तव एवं श्रुति सक्सेना ने समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मानसी अग्रवाल, वर्तिका जैन, यश भारद्वाज, अंकुर भारद्वाज, डॉ. गगनजोत कौर एवं डॉ. अनिल सागर सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों, बाइनरी क्लब सदस्यों एवं छात्र वॉलंटियर्स ने सक्रिय सहयोग दिया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार टेंसर टाइटन, द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रोहैज़र्ड तथा तृतीय पुरस्कार इकीगाई टीम को प्रदान किया गया। क्राइसिस कनेक्ट एवं मिडनाइट कंपाइलर टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला।
कॉलेज के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री एच. जी. गर्ग, डीन एक्रेडिटेशन रामेंद्र सिंह एवं एसोसिएट डायरेक्टर, सीआरसी, रितेश पाहुजा ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।


