आईटीएस ने सीएचसी मुरादनगर में खोला फिजियोथैरेपी क्लीनिक

गाजियाबाद। आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज, मुरादनगर, द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर में एक नवीन फिजियोथेरेपी क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। यह पहल संस्थान की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।
क्लीनिक का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि गाजियाबाद के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुरादनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. भारत भूषण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के निदेशक जनसंपर्क सुरेन्द्र सूद, आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थगराज एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अतिथियों की भी उपस्थिति रही। डॉ. अमित विक्रम ने ग्रामीण एवं अर्ध शहरी क्षेत्रों में फिजियोथेरेपी सेवाओं की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस फिजियोथेरेपी क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को न्यूरोलॉजिकल, आथोर्पेडिक, बाल एवं वृद्धजन पुनर्वास सहित विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जायेगी। अत: में संस्थान की ओर से आई.टी.एस.-दी एजूकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चडढा के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सतत सहयोग से यह सराहनीय पहल सफलतापूर्वक साकार हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *