- मिस्टर फेयरवेल रवि ठाकुर व मिस फेयरवेल चुनी गई देशोना रॉय
गाजियाबाद। आई.टी.एस. स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, गाजिÞयाबाद द्वारा पीजीडीएम (2024-26) के विद्यार्थियों के लिए जश्न-ए-अलविदा एवं आई.टी.एस. स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एक्सीलेंस अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार, आई.टी.एस. एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, चेयरपर्सन डॉ. डी.के. पाण्डेय, सह-समन्वयक डॉ. कमल सिंह, प्रो. आशुतोष शर्मा तथा अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आई. टी. एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी। आई. टी. एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने इस आयोजन को छात्रों के बेहद यादगार कार्यक्रम घोषित किया तथा उनके बेहतर और सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाने हेतु जूनियर विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं ऊजार्वान नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों के प्रयासों एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मर, स्टार परफॉर्मर, बेस्ट डोमेस्टिक प्लेसमेंट, बेस्ट एकेडमिक क्लब तथा बेस्ट रंगोली प्रिपरेशन जैसी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सभी पुरस्कार विजेताओं के लिए गर्व और उत्सव का क्षण था।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही, जिसमें चयनित वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों द्वारा सबसे योग्य प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब श्री रवि ठाकुर को तथा मिस फेयरवेल का खिताब सुश्री देशोना रॉय को प्रदान किया गया। वहीं मिस्टर पॉपुलर का पुरस्कार श्री ऋषभ चतुर्वेदी को तथा मिस पॉपुलर का पुरस्कार सुश्री याशी मौर्य को प्राप्त हुआ। यह उल्लासपूर्ण एवं यादगार समारोह समूह छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफ) एवं हाई टी के साथ संपन्न हुआ।

