“रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के दूसरे दिन मेरठ से गाजियाबाद तक उमड़ा जन सैलाब, गाजियाबाद में प्रवेश पर संजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

भेदभाव, आरक्षण पर हमले और बुलडोजर राजनीति के खिलाफ जनता सड़कों पर: संजय सिंह

रोजगार और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई में जनता आप के साथ: संजय सिंह

युवाओं, आशा बहुओं और वंचित समाज की पदयात्रा में बड़ी भागीदारी: संजय सिंह

महंगे पेट्रोल-डीजल और गैस से जनता परेशान, प्रधानमंत्री कम खर्च की नसीहत देकर विदेश यात्राओं पर निकले: संजय सिंह

भाजपा ने युवाओं को बेरोजगारी और पेपर लीक के दलदल में धकेला: सुरेंद्र चौधरी

गाजियाबाद की जनता का समर्थन भाजपा सरकार के खिलाफ बदलाव का संकेत: निमित यादव

20 मई को गाज़ियाबाद में होगा पदयात्रा का समापन

गाजियाबाद: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में मेरठ से गाजियाबाद तक निकली “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के दूसरे दिन रविवार को गाजियाबाद में प्रवेश करने पर गाजियाबाद की जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला। गाजियाबाद में पदयात्रा के स्वागत में सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने यह साफ कर दिया कि प्रदेश की जनता अब बेरोजगारी, सामाजिक अन्याय, पेपर लीक, आरक्षण पर हमले और गरीबों पर बुलडोजर की राजनीति के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रही है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं से सांसद संजय सिंह का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में आशा बहुएं, शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, बेरोजगार युवा, दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर सांसद संजय सिंह ने कहा कि मेरठ से शुरू हुआ “रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का पांचवां चरण 16 मई से 20 मई तक मेरठ से गाजियाबाद तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं के रोजगार, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई है। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां खत्म की जा रही हैं, भर्ती परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं और लाखों युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि यह संघर्ष गरीब रेहड़ी-पटरी वालों, दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव हो रहा है और आरक्षण पर लगातार हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के मुताबिक व्यवस्था चलाने और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जनता को इस आंदोलन से जुड़ना होगा। आप प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज त्यागी ने बताया कि इस पदयात्रा में युवाओं, आशा बहुओं, शिक्षामित्रों, रोजगार सेवकों और संविदाकर्मियों की भारी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। जब तक युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को सम्मान और हर वर्ग को सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। सांसद संजय सिंह ने महंगाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर कहा कि देश की जनता महंगे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बेरोजगारी से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है, लेकिन सरकार जनता को राहत देने के बजाय प्रचार में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी के यूपी सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। आम आदमी पार्टी ओ बी सी प्रकोष्ठ अध्यक्षा डॉ छवि यादव ने कहा कि लाखों पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि सरकार सिर्फ प्रचार और नफरत की राजनीति में व्यस्त है। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक न्याय और संविधान बचाने की यह लड़ाई गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचेगी। गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि आज गाजियाबाद की सीमा में पदयात्रा प्रवेश कर चुकी है । पदयात्रा को जिस तरह जनता का भारी समर्थन मिला है, उसने यह साबित कर दिया है कि लोग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं और बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ गाजियाबाद की जनता भी अब खुलकर आवाज उठा रही है। निमित यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के अधिकारों, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *