- समाजसेवी सुनील कुमार त्यागी के प्रयास से की जा रही मंदिर की स्थापना
- कालोनाइजर सोबीर सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए छोड़ी थी भूमि
- कॉलोनी के सभी लोगों ने मंदिर को भव्य तरीके से निर्माण कराने का लिया संकल्प
- पुजारी ने विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्य कराया संपन्न












मुरादनगर। समाजसेवी सुनील कुमार त्यागी (शहजादपुर वाले) के अथक प्रयास से असालतनगर रोड जलालापुर स्थित नवनिर्मित सुंदर विहार कालोनी में मंदिर की स्थापना कराने के लिए सोमवार को भूमि पूजन का कार्य संपन्न किया गया। कालोनाइजर सोबीर सिंह ने उक्त भूमि को मंदिर निर्माण के लिए ही छोड़ा था। सोबीर सिंह ने मंदिर के लिए छोड़े गए प्लाट पर भूमि पूजन कार्यक्रम में न केवल शिरकत की बल्कि मंदिर निर्माण के लिए हर संभव सहयोग करने का वादा भी किया। समाजसेवी सुनील कुमार त्यागी और उनकी पत्नी उर्मिला त्यागी ने संयुक्त रूप से पांच र्इंटों के साथ भूमि पूजन किया। पुजारी ने विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन का कार्य संपन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम में पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन की कमान संभाल रहे सौरभ पंवार (रावली वाले), कपिल त्यागी, वतन चौधरी, वत्स प्रॉपर्टीज के निदेशक कपिल वत्स, तिलक राम त्यागी, चरण सिंह त्यागी, गौरव चौधरी, बलीराम ठेकेदार, पंकज शर्मा, केशव त्यागी, राकेश कश्यप, पम्मी कुमार, ओमवती देवी, रेखा, संगीता त्यागी, बबीता राणा, निधि, प्रिया त्यागी, मोनिका राणा, अनिता त्यागी, श्रीमती अनुज, यक्ष त्यागी, माधव पंवार आदि मौजूद रहे। भूमि पूजन के बाद सभी में प्रसाद का वितरण किया गया। समाजसेवी सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति द्वारा कालोनी के सभी लोगों के सहयोग से मंदिर का भव्य तरीके से निर्माण कराने का काम किया जाएगा।
बता दें कि समाजसेवी सुनील कुमार त्यागी धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे हैं। कई मंदिरों के निर्माण में उन्होंने आर्थिक रूप से सहयोग किया है। गांव शहजादपुर में होने वाले भंडारे में भी वे सहयोग करते रहे हैं। कांवड़ मेले के दौरान गांव शहजादपुर से कांवड़ लेने जाने के लिए टोली की मदद करना और शिव भक्तों की मेरठ रोड पर सेवा करने के अलावा असालतनगर मंदिर पर भंडारा भी वे करते रहते हैं।

