भाकियू ( अनाज) की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर

  • नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
  • किसानों की समस्याओं व नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की उठाई मांग

गाजियाबाद। भाकियू ( अनाज) की एक बैठक डिफेंस कालोनी के श्री कृष्णा वाटिका मैरिज होम में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नरोत्तम शर्मा ने की एवं संचालन जिला अध्यक्ष दक्ष नागर द्वारा किया गया। मीटिंग का आयोजन युवा पश्चिम अध्यक्ष सन्नी सेन द्वारा के किया गया। बैठक की शुरूआत प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव के दामाद की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भाकियू (अनाज) के परिवार में बागपत व गाजियाबाद से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन की प्रार्थमिक सदस्यता ग्रहण की एवं भविष्य में निस्वार्थ भाव से संगठन में कार्य करने की बात कही। संगठन से जुड़ने वाले कुछ युवकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा द्वारा संगठन में पद देकर संगठन के लिए ईमानदारी व लगन से काम करने की बात कही। अपने सम्बोधन में (राष्ट्रीय अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा ने किसानों की समस्याओं सहित खराब प्रदूषण व नदियां बचाओ पर संगठन के लोगों से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते किसानों की समस्याओं, प्रदूषण व नदियों को साफ करने की दिशा में कदम नहीं उठाती है तो संगठन व्यापक रूप से आन्दोलन करके सरकार को इन समस्याओं को दूर करने के लिए बाध्य करने का काम करेगा।
जिला अध्यक्ष दक्ष नागर ने जहरीली होती जा रही हिंडन नदी के किनारे बसे हुए गांवों में फैलती कैंसर जैसी जान लेवा बीमारियों पर चिंता व्यक्त की एवं जल प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बैठक में संगठन में बनाए गए नए पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे जिससे प्रमुख रूप से सरकार द्वारा एक तरफा विकास के नाम पर किसानों की भूमि अधिग्रहण का मुद्दा रहा।
संगठन से जुड़ने वाले नए लोगों में पिंटू भेडापुर को राष्ट्रीय महासचिव, कुलदीप सकलपुर राष्ट्रीय सचिव, विकास विधूड़ी को प्रदेश उपाध्यक्ष, उपेंद्र उपाध्यक्ष पश्चिम, सतेन्द्र शर्मा को बागपत का जिला प्रभारी व पवन शर्मा को जिला गाजियाबाद का मंत्री, अमित नागर को जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद हरेन्दर को गाजियाबाद जिले का संगठन मंत्री, गौरव डागर को जिला सचिव नियुक्त किया गया। इनके साथ आए सैकड़ो युवा साथियों ने भारतीय किसान यूनियन (अनाज) का दामन थामा इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर कुलदीप नागर, जिला अध्यक्ष दक्ष नगर, युवा पश्चिम अध्यक्ष सनी सेन, प्रदेश सचिव सौरभ चंदेला, एडवोकेट कपिल चंदेला, महानगर अध्यक्ष अजीत सिंह, निशांत बालियान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिंटू नागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
सलाहकार मूलक राज भगत, ललित शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष निशांत बालियान, महानगर उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, महानगर सचिव दीपक कुमार, महानगर मंत्री जितेंद्र सिंह,महानगर महासचिव विक्रांत सिंह, मोनिश मलिक, मोहम्मद सोहेल, प्रवेश कुमार, प्रिंस खटाना, विकास शर्मा, जन्मेजय शर्मा, मोहनलाल सैनी, आयुष भड़ाना, दिनेश नागर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *