सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी: नगर आयुक्त

  • संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को दिए कड़े निर्देश
  • हर घर को पेयजल आपूर्ति नगर निगम की प्राथमिकता–नगर आयुक्त

गाजियाबाद। संभव जनसुनवाई में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए निर्देश दिए गए, संभव के अंतर्गत 19 संदर्भ प्राप्त हुएप् जिनमें निर्माण विभाग के 10, स्वास्थ्य विभाग के तीन, जलकल विभाग की चार, पार्किंग संबंधित एक, प्रकाश संबंधित एक संदर्भ प्राप्त हुआ। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जलकल विभाग से संबंधित संदर्भों पर नगर आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मौके पर टीम भेज कर कार्यवाही कराई गई। विजयनगर जोन तथा सिटी जोन से नलकूप मरम्मत तथा मोटर की मरम्मत को लेकर पेयजल की समस्याएं सामने आई जिनको संबंधित अवर अभियंता तथा अधिशासी अभियंता जल को बताते हुए निश्तरित कराया गया। शहर के सभी वार्डों में जलकल विभाग की टीम स्वयं निरीक्षण करते हुए पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करें। नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि पेयजल आपूर्ति नगर निगम की प्राथमिकता है किसी प्रकार की लापरवाही जलापूर्ति में बर्दाश्त नहीं होगी। हर घर को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के रूप में कार्य किया जाए। नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त संदर्भों पर भी कार्यवाही कराई गई। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, डॉ. अनुज प्रभारी उद्यान, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, एसपी मिश्रा निर्माण विभाग से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *