

गाजियाबाद। आई.टी.एस. फिजियोथेरेपी कॉलेज के बी.पी.टी. सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा बी.पी.टी. आठवें सेमेस्टर के लिए सायोनारा नामक भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन 30 मई, 2026 को अत्यंत उत्साह एवं भावनात्मक माहौल में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ आई.टी.एस.- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं आई.टी.एस. फिजियोथैरेपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एम थगराज द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने प्रेरणादाई संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. एम थगराज ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर को याद करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरूआत बी.पी.टी सातवें सेमेस्टर की छात्रा तेजल त्यागी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें नृत्य, संगीत एवं मनोरंजन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का वातावरण बना दिया। समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब बी.पी.टी. आठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन, शैक्षणिक अनुभव एवं यादगार पलों पर आधारित लघु फिल्में प्रदर्शित की गई। इन फिल्मों ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भावुक कर दिया तथा सभी ने अपने कॉलेज जीवन की यादों को पुन: महसूस किया।
इस अवसर पर विभिन्न विशेष पुरस्कार भी वितरित किए गए जिनमें मिस्टर फेयरवेल – जोएल, मिस फेयरवेल- मलिका त्यागी, मिस्टर पर्सनेलिटी-रितिक त्यागी, मिस पर्सनेलिटी- आंचल त्यागी, मिस्टर आॅलराउंडर-सुधीन वरगिस, मिस आॅलराउंडर-श्रुति के0 शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आठवें सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए। इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए एक शानदार डीजे पार्टी का आयोजन किया गया सभी विद्यार्थियों ने इस यादगार आयोजन के लिए आई.टी.एस. – दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा जी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

