



गाजियाबाद। भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को किसान घाट हवन पूजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, उनकी धर्मपत्नी चारू चौधरी व दोनों बेटियों ने हवन में आहुति देकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
गाजियाबाद से महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी, राहुल चौधरी ढहाना, डा. संजय बैंसला, अमित राठी, नीरज देवी, नैन्सी, प्रमिला, सोनिया, संजीव शर्मा, गुड्डू मुखिया, नवाब बाल्मीकि, हरेंद्र चौधरी, जगराज बालियान, सतवीर पंवार, सतीश सिंह आदि ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब का सम्पूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाते हुए गांव की खुशहाली और किसान की समृद्धि को राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनके विचार, संघर्ष और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उधर, गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि पर हवन किया प्रतिमा पर माला अर्पण किये। जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी ने किया ।
कार्यक्रम में अनेकों समर्थको ने अपने विचार रख कर चौधरी चरण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।कार्यक्रम में ओडी त्यागी, अय्यूब अली एडवोकेट, सुरेंद्र त्यागी, इंद्रजीत सिंह टीटू रविन्द्र चौहान, विनोद गौतम, कृष्णपाल डायरेक्टर,डा. संजय बैंसला, अमित राठी, नवाब , सतीश सिंह संजीव शर्मा, हरेंद्र चौधरी, इन्द्राणी त्यागी, अनुपम कुमारी, दीपमाला, करण एडवोकेट, सुनील चौधरी एडवोकेट, पप्पन (रणजीत सिंह तेवतिया), अलोक चौधरी, अरुण शर्मा, राजू गौतम, अलोक, डॉ. संजय बैंसला, अमित त्यागी, राजू गौतम,राहुल चौधरी, कुलदीप, हरेंद्र चौधरी, लोकेश कटारिया, अंकुर त्यागी, दीपू शर्मा, गौरव, हरीश कंसल, नीरज चौधरी, सत्यपाल सिंह, हरेंद्र सिंह मिलक, संसार सिंह, नीरज नबीपुर, बिजेंद्र सिंह, रविश गुप्ता, कमला देवी, सनी, बबलू दहिया, किशनलाल शर्मा, चुन्नीलाल, सुरेन्द्र, चन्दर, अलोक चौधरी , भानू शर्मा, सी. पी शर्मा, अनिल नगौला, नरेन्द्र त्यागी, जितेंद्र यादव, संजीव शर्मा, श्रीमती नैंसी व पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय चौधरी आदि ने चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि दी।

