बार एसोसिएशन ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि मनाई गई । बार एसोसिएशन सभागार के परिसर में स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अधिवक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्म देव त्यागी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस बार एसोसिएशन के सदस्य हैं जिस बार एसोसिएशन में स्व चौधरी चरण सिंह जी ने एक अधिवक्ता के रूप में वकालत की थी । चौधरी साहब ने कभी भी गलत व्यक्ति की पैरवी नहीं की । उन्होंने भारत के प्रधानमन्त्री बनकर गाजिÞयाबाद बार एसोसिएशन का नाम रोशन किया था । चौधरी चरण सिंह जी जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। बार एसोसिएशन के सचिव वरुण त्यागी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदारी के पर्यायवाची थे । चौधरी चरण सिंह ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया । वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह ने कहा की चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों व मजदूरों की आवाज को सत्ता के गलियारों में पहुँचाया था । इसी का नतीजा है कि आज सभी राजनीतिक दल किसानों की बात को अपने एजेंडे में रखते हैं । पूर्व अध्यक्ष अमर पाल सिंह तेवतिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश में जमीनदारी उन्मूलन अधिनियम लाकर किसानों को उनकी जमीन का मालिक बनाया । पूर्व अध्यक्ष विजय पाल सिंह राठी ने कहा कि आज भी किसान बिरादरी चौधरी चरण सिंह को मसीहा के रूप मे देखती है । इस अवसर पर एडवोकेट अनीस चौधरी, रणवीर सिंह डागर, सत्य केतु सिंह, पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, राकेश जैन, शिव कुमार गुप्ता, राजेन्द्र चौधरी, नरेश चौधरी, विजय गौड़, अमित नेहरा, विनीत चौधरी, कुंअर अय्यूब अली, उम्मेद, नितिन यादव, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदेश गर्ग, विनय चौधरी, औरंगजेब, अरुण त्यागी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *