पैराडाइज क्लब ने तपती गर्मी में राहगीरों के लिए लगाई छबील

गाजियाबाद। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पैराडाइज सांस्कृतिक क्लब द्वारा राजनगर सेक्टर 14 के मंदिर के बाहर तपती धूप और भीषण गर्मी में राह चलते रहागीरों को ठंडा ठंडा शरबत यानी छबील सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सभी सदस्य और उनके परिवार जन बड़े ही उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। सभी ने बड़े ही प्रेम के साथ आते जाते राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई। संस्था द्वारा दोपहर के भोजन की व्यवस्था सभी उपस्थित जन के लिए की गई।
इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी की धर्मपत्नी पथिका त्यागी, नगर निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, रामलीला समिति राज नगर अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, डॉ. अंजली सिंह पत्नी गंभीर सिंह (एडीएम), पूर्व अध्यक्ष (आरआरडब्ल्यूए) विनीत शर्मा ,राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, प्रेम चंद्र गुप्ता (दुर्गा वाशिंग पाउडर ), राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विकास आनंद, एमसी गुप्ता, पंडित सुरेश शास्त्री, डॉ. रजनीकांत गुप्ता, बीसी बंसल, अनिल निवेटिया, राकेश तिवारी, नवीन गुप्ता,संस्थापक मेघना बंसल, अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिया, दीप्ति, कोमल, अल्का, सरिता, नीलू, रेनू आदि उपस्थित रहकर इस सामाजिक कार्य मे भागेदार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *