गाजियाबाद , पंचायत घर मकरेड़ा में प्रात: योग सप्ताह का प्रारंभ किया गया जिसमें गांव के लोगों से योग से जुड़ने की अपील की गई, खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पूसा नई दिल्ली से आये वैज्ञानिक डा० संदीप कुमार, डा०कविता गुप्ता , अंबिका गायकवाड़, एवं जे अरविंद ने अपने विचार रखते हुए किसान भाइयों को बताया कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के अधिक प्रयोग से मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों की संख्या लगातार घट रही है जिससे मिट्टी प्रदूषित हो रही है जिसका प्रभाव हमारे खान पान पर पड़ रहा है, जिससे हमें भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है,हमें खेतों को बचाने के लिये, प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती को अपना होगा और रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से बचना होगा । ग्राम प्रधान कृष्णदेव आर्य ने सभी के सहयोग के लिये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज सिंह शर्मा,प्रेमचन्द्र आर्य,रणधीर सिंह , रतन सिंह , छत्रपाल, बीरसिंह, महिपाल , फ़िरेराम ,रोहताश, जयवीर, ब्रजपाल सिंह, मीना, राकेश, प्रमोद , लीलू,योगेश,मनीष,मुकेश आदि मौजूद रहे।

