गाजियाबाद। विकास संघर्ष समिति की कार्य करने की एक आवश्यक बैठक प्रात: 8:00 बजे से 10:00 बजे तक स्कूल प्रांगण में समिति अध्यक्ष आजाद प्रमुख, सचिव सुलेख भैया, कानूनी सलाहकार एडवोकेट बी सी बंसल, मनोज प्रधान सुल्तानपुर एवं समिति की महिला अध्यक्ष वंदना चौधरी की उपस्थिति में क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हेतु आयोजित की गई जिसमें विभिन्न गांव के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव समिति को दिए। समिति की कार्यकारिणी की अग्रिम बैठक 4 जुलाई को कलेक्ट्रेट गाजियाबाद पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

