आई.टी.एस में उत्साहपूर्वक किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। आई.टी.एस. गाजिÞयाबाद द्वारा 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आई.टी.एस. स्कूल आॅफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. अजय कुमार के स्वागत संबोधन से हुआ। अपने उद्बोधन मे ंउन्होंन ेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक समग्र माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा देता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक है।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने प्रो. आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में ताड़ासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के लाभों को अनुभव किया।
आई.टी.एस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा तथा वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को चाय एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। योग दिवस के इस सफल आयोजन ने सभी उपस्थितजनों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *