49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद शूटिंग क्लब का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते 44 पदक

गाजियाबाद। डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गाजियाबाद शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 44 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद शूटिंग क्लब के 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 50 खिलाड़ियों ने नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

🌟 पदक विजेता खिलाड़ी:

  • रुद्र कर्दम – 3 स्वर्ण, 1 रजत
  • आहाना – 3 स्वर्ण
  • अर्जुन त्यागी – 2 स्वर्ण
  • विज्यांश चौधरी– 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
  • भव्या यादव – 1 स्वर्ण, 2 कांस्य
  • अवन्या वाधवा – 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • गायत्री – 2 स्वर्ण, 1 कांस्य
  • हर्षित कर्दम – 1 स्वर्ण, 1 रजत
  • राधिका – 1 स्वर्ण
  • नैना त्यागी – 1 स्वर्ण, 1 कांस्य
  • आर्णा, श्वेता चौधरी, श्वेता पाल, श्वेता शर्मा, अर्पिता, काव्या – 1-1 स्वर्ण
  • रिशभ त्यागी – 2 कांस्य
  • रितांशु यादव – 1 कांस्य
  • कुशाग्र – 2 कांस्य
  • दिव्यांश तोमर – 2 कांस्य
  • गीतिकी श्रीवास्तव – 1 कांस्य
  • राजत यादव – 1 कांस्य
  • देवांश – 1 कांस्य
  • अरविंद चौधरी – 1 कांस्य
  • यशवर्धन – 1 कांस्य
  • Co अभिषेक यादव – 2 स्वर्ण पदक

क्लब के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर कोच शिवम त्यागी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है कि गाजियाबाद शूटिंग क्लब लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
अजय प्रमुख ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। गाजियाबाद शूटिंग क्लब निशानेबाजी के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को तैयार करने और देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *