
गाजियाबाद/साहिबाबाद। समाधान अभियान द्वारा इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के सहयोग से चुप्पी तोड़-हल्ला बोल परियोजना के अंतर्गत शिक्षक दिवस के महत्व एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहिबाबाद थाने के थाना प्रभारी एवं विशिष्ट अतिथि साहिबाबाद थाना मिशन शक्ति टीम व दिवाकर मॉडल पब्लिक स्कूल अध्यापक अमित की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही भारत की प्राचीन पारंपरिक युद्ध कला कलरिपयट्टू के नि: शुल्क प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ भी किया गया। संस्था की संस्थापक श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री ने अतिथियों को स्वागत: किया। समाधान अभियान संस्था प्रबंधक दीपा रानी द्वारा बच्चों का कलरिपयट्टू का प्रशिक्षण कराया गया।


