रिटायर्ड सीओ के घर चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित

  • रिटायर पीपीएस वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य के घर जाकर पूछा कुशलक्षेम

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में गत 24 जुलाई को रिटायर्ड सीओ के घर हुई चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पीपीएस रिटायर वेलफेयर एसोसिएशन ने सम्मानित किया। वारदाता का खुलासा करते हुए कविनगर थाना पुलिस ने लगभग 90 फीसदी सामान बरामद करने का दावा किया है। संगठन की ओर से पुलिस टीम को शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के धर्मेंद्र सिंह सिरोही वीर सिंह, एलएस मौर्य, संसार सिंह राठी, सोमवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह बालियान, उदय पाल सिंह, कल्याण सिंह, आदेश कुमार, एस के त्यागी आदि मौजूद रहे। समारोह के बाद
संगठन के अति वरिष्ठ सदस्य इंद्रवीर सिंह(88) काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं उनके आवास पर जाकर सभी साथियों ने हाल-चाल जाना एवं परिजनों से वार्तालाप की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *