- किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में हो रही नई खोजों और उन्नत तकनीकों पर डाला प्रकाश
- दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ व आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ डायलिसिस तकनीशियन पहुंचे



आगरा/ नोएडा। शारदा केयर हेल्थ सिटी एवं शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने ‘दिल्ली डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन’ के साथ मिलकर 5 सितंबर 2026 को आगरा में एक दिवसीय चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में नई दिल्ली, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ और आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ डायलिसिस तकनीशियन शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शारदा हॉस्पिटल के वरिष्ठ किडनी रोग एवं किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. कुणाल गांधी तथा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अहमद कमाल मौजूद रहे।
डॉ. कुणाल गांधी ने किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में हो रही नई खोजों और उन्नत तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बार-बार डायलिसिस कराने से मरीज को इंफेक्शन और कई अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, जिसकी तुलना में किडनी ट्रांसप्लांट मरीज के लिए कहीं अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और फायदेमंद है। उन्होंने अपने लंबे अनुभव के आधार पर समझाया कि ट्रांसप्लांट के बाद मरीज का जीवन सामान्य और आरामदायक हो जाता है। इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर भी विस्तृत जानकारी दी कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर कौन हो सकता है।
डॉ. अहमद कमाल ने ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के दौरान बढ़ती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया। डॉ. कमाल ने बताया कि किडनी देने वाले और लेने वाले दोनों को सर्जरी से पहले तथा सर्जरी के बाद किन-किन बातों और हाइजीन का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
डायलिसिस तकनीशियनों के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी दिशा निर्देश
कार्यशाला में डायलिसिस तकनीशियनों की भूमिका को रेखांकित करते हुए विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। वैस्कुलर एक्सेस की देखभाल, एवी फिस्टुला और कैथेटर की सही तरीके से सफाई और देखरेख ताकि इंफेक्शन के खतरे को शून्य किया जा सके। डायलिसिस के दौरान निगरानी, डायलिसिस प्रक्रिया के दौरान मरीज के ब्लड प्रेशर, फ्लूइड ओवरलोड और अन्य आपातकालीन लक्षणों को तुरंत पहचानना। एडवांस्ड डायलाइजर तकनीक के बारे में बताया गया। आधुनिक मेम्ब्रेन और उच्च गुणवत्ता वाले डायलाइजर का उपयोग जिससे खून की बेहतर सफाई संभव हो सके।
प्री-और पोस्ट-ट्रांसप्लांट केयर पर विशेष जोर दिया गया। ट्रांसप्लांट से पहले मरीज की डायलिसिस तैयारी और ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की इम्यूनोसप्रेसिव दवाओं के प्रति सतर्कता। डॉ. इदरीश (अध्यक्ष, दिल्ली डायलिसिस टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शारदा हॉस्पिटल और शारदा केयर हेल्थ सिटी की सराहना की। उन्होंने कहा कि शारदा समूह ने किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और यहां मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज मिल रहा है।
गौरव पांडे (निदेशक-मार्केटिंग, शारदा केयर हेल्थ सिटी व शारदा हॉस्पिटल) ने अस्पताल की सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घोषणा की कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। किफायती इलाज व सरकारी योजनाओं के बारे में गौरव पांडे ने बताया कि शारदा केयर हेल्थ सिटी एवं शारदा हॉस्पिटल में बेहद किफायती दरों पर किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही, यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी योजना सहित सभी प्रमुख कैशलेस बीमा के तहत भी मान्य है।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और डायलिसिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ डायलिसिस तकनीशियनों तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ. कुणाल गांधी, डॉ. अहमद कमाल, डॉ. इदरीश, एमडी असलम, गुलजार आलम, समरीन खानम, एमडी नाजिम रहे। सम्मानित सदस्यों के रूप में चंद्र प्रकाश, सोमेंद्र सिंह, उमेश कुमार, अमित कुशवाह, मयंक ठाकुर, गोपाल कुशवाह, सत्यवीर सिंह, आराधना पारस, पंकज शर्मा, आफताब आलम, एमडी मोज्जम आलम, मो. इमरान, फरिया आदि मौजूद रहे।
शारदा केयर हेल्थ सिटी के बारे में
शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित शारदा केयर हेल्थ सिटी (ग्रेटर नोएडा) एक विश्वस्तरीय, 650 बेड्स का अत्याधुनिक सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जो किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत आईसीयू , विश्वस्तरीय आॅपरेशन थिएटर और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ यह संस्थान किडनी ट्रांसप्लांट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट, कार्डियोलॉजी, सी टी वी एस एवं वैस्कुलर सर्जरी, आॅन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी एवं इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजी और ट्रॉमा केयर सहित विभिन्न जटिल रोगों का सफल इलाज कर रहा है। शारदा समूह का विगत 20 वर्षों में मुख्य ध्येय मरीज को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय मानकों की चिकित्सा सेवा देना है।



