आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन

  • कार्यक्रम का विषय था‘‘मास्टरिंग ऑर्थोडॉन्टिक बायोमैकेनिक्स फ्रॉम थ्योरी टू प्रैक्टिस‘‘

गाजियाबाद: आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय सी.डी.ई. एवं कार्यशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘‘मास्टरिंग ऑर्थोडॉन्टिक बायोमैकेनिक्स फ्रॉम थ्योरी टू प्रैक्टिस‘‘ था। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न डेंटल कॉलेजों के लगभग 100 से अधिक बी.डी.एस. छात्र एवं एम.डी.एस. के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की।
यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विनय चुघ, प्रोफेसर एंड सेक्शन इंचार्ज, डेंटिस्ट्री विभाग, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जोधपुर रहे। डॉ विनय को ऑर्थोडॉन्टिक्स के क्षेत्र में कई वर्षो का शिक्षण एवं क्लीनिकल अनुभव प्राप्त है।
कार्यशाला की शुरुआत डॉ. पायल शर्मा, डीन-सी.डी.ई, एलुमनाई एंड रिसर्च, प्रोफेसर एंड एच.ओ.डी, ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें इस मौके का इस्तेमाल करके जाने-माने स्पीकर से बहुमूल्य जानकारी हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ संस्थान के सभी डीन्स, दंत विभागों के एच.ओ.डी. एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
अपने व्याख्यान में डॉ.विनय ने साइंटिफिक सेशन में ऑर्थोडॉन्टिक बायोमैकेनिक्स के मुख्य पहलुओं को शामिल किया गया। एकेडमिक प्रोग्राम में विभिन्न लेक्चर के दौरान चर्चा किये गये कॉन्सेप्ट्स को और बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला। इससे प्रतिभागी को बुनियादी ऑर्थोडॉन्टिक वायर-बैंडिंग तकनीकों में महारत हासिल कर सके और व्यावहारिक माहौल में बायोमैकेनिकल सिद्धांतों को लागू कर सके। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रमों की वैज्ञानिक गुणवत्ता, व्यावहारिक प्रस्तुति एवं ऑर्थोडॉन्टिक बायोमैकेनिक्स से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारी की सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. विनय चुघ ने इस कार्यशाला के उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन हेतु संस्थान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *