- श्री सनातन परिवार फाउंडेशन (रजि.) के तत्वावधान में होगा आयोजन
- भव्य भजन संध्या पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा की जाएगी

गाजियाबाद। श्री सनातन परिवार फाउंडेशन (रजि.) के तत्वावधान में राजनगर एक्सटेंशन के रामलीला मैदान, निकट श्श्कढ मॉल में 20 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री कृष्ण नाम महायज्ञ को लेकर कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में कथाव्यास श्रद्धेय शिवानंद सनातनी भाई श्री (तीर्थ नैमिषारण्य), कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, कथा संयोजक अभिषेक शर्मा एवं कथा कमेटी के महामंत्री अनिल शर्मा उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान महाराज ने बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व 19 सितंबर को सायं 4:00 बजे राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा की विशेष बात यह है कि यह शोभायात्रा केवल चार पहिया वाहनों (कार) द्वारा ही निकाली जाएगी। संरक्षक मंडल में अजय शर्मा, विवेक त्यागी, देवेन्द्र सांगवान, प्रवीण त्यागी, सुदन रावत, प्रवीण चौधरी, सोनू त्यागी, रविन्द्र कुमार तिवारी, प्रदीप शर्मा, के. पी. गुप्ता, कथा संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि पिछले एक माह से कथाव्यास का प्रवास राजनगर एक्सटेंशन में ही है और वे लगातार विभिन्न सोसाइटियों में जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। रामलीला मैदान में कथा पंडाल की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान ने पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह राजनगर एक्सटेंशन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस अवसर पर महामंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि कथा के उपरांत प्रतिदिन सभी उपस्थित श्रोताओं के लिए शुद्ध भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पत्रकार वार्ता में कथा समिति के उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, राजन त्रिपाठी, अनिल तोमर, देवेंद्र चौबे, नरेश सिरोही, कमलदीप त्यागी, जीतेन्द्र शर्मा, आशुतोष तिवारी, प्रशांत त्यागी, एन. के. शर्मा, अभिषेक पांडे, पदमाकर मिश्र, वैभव शर्मा, बी. पी. उपाध्याय, संतोष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, अंशुल वशिष्ठ
सचिव कपिल शर्मा, राजेश तिवारी, सह सचिव अधिवक्ता विवेक शर्मा, पवन द्विवेदी, सुनीत झा, अर्जुन सिंह, प्रवीण उपाध्याय, प्रतीक हत्येला, आदित्य पंडित, मीडिया प्रभारी एम. के. अग्रवाल, सौरभ शर्मा, महिला शक्ति श्रीमती दुर्गेश शर्मा, श्रीमती चिंकी शर्मा, श्रीमती दिव्या त्यागी, श्रीमती सुषमा जिंदल, श्रीमती नितिका शुक्ल, श्रीमती लेसी उपाध्याय, श्रीमती प्रज्ञा तिवारी, श्रीमती अंजू चौधरी, डॉ. दर्शन अग्रवाल, श्रीमती शिवानी चतुर्वेदी, श्रीमती कीर्ति संगर, सदस्य विशाल शर्मा, अमित शर्मा, राजकुमार भाटी, नीरज विजयवर्गीय, सुभाष पांडे, अजय कुमार सिंह, आर. के. मित्तल, सचिन शर्मा, राजीव शर्मा, अमित चौधरी, गिरीश गोयल, अनुज गोयल, संदीप कुमार गुप्ता, बी. एस. नेगी, कपिल त्यागी, दिलीप धनेलिया, पीसी जोशी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम विवरण –
दिनांक: 20 से 26 सितंबर
समय: सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक (दैनिक यज्ञ प्रात: 8 बजे से)
स्थान: रामलीला मैदान, राजनगर एक्सटेंशन
भव्य भजन संध्या: पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा


