पैराडाइज क्लब की अध्यक्ष बनीं मीनाक्षी बंसल, गति गर्ग रहेंगी मीडिया प्रभारी

  • क्लब की सचिव वंदना श्रीवास्तव के आवास पर धूमधाम से मनाया गया 12वॉ स्थापना दिवस
  • मेघना बंसल जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका निभाएंगी

गाजियाबाद। पैराडाइस क्लब द्वारा शास्त्री नगर स्थित सचिव वंदना श्रीवास्तव के आवास पर क्लब का 12वॉ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्लब की सभी सदस्याएं पारम्परिक परिधान एवं सोलह शृंगार कर संस्था के जन्मोत्सव मे उपस्थित रहीं। सर्व प्रथम गत वर्ष हुए कार्यों की और सभा में होने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। गत वर्ष होने वाले खर्च का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। नये सत्र का आरम्भ गणेश जी के पूजन के साथ आरती कर किया गया। रेनू अग्रवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत करी। अध्यक्ष द्वारा निर्वाचित टीम को बैज पहनाकर कार्यभार सौंपा गया।
श्रीमती मिनाक्षी बंसल को अध्यक्ष, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव को सचिव, श्रीमती अनीता निवेटिया को कोषाध्यक्ष, मेघना बंसल को जन सम्पर्क अधिकारी और गति गर्ग को मीडिया प्रभारी का पदभार सौंपा गया। नव निर्वाचित टीम द्वारा अगले सत्र में पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ कार्य करने की शपथ ली गई। सभी ने नई टीम का खुले दिल से स्वागत किया। आम सभा के बाद सभी सदस्यों ने दीपावली पर हर घर खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए दीप प्रज्जवलित किये और एक दूसरे को क्लब के जन्मदिवस और दीपावली की बधाइयाँ दीं। सभी सदस्यों ने अपनी खुशियों का इजहार डांडिया नृत्य करके किया। अंत में गति गर्ग द्वारा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया लिए। इस अवसर पर संस्थापक मेघना बंसल ,गति गर्ग, मिनाक्षी बंसल, वंदना श्रीवास्तव, अनीता निवेटिआ, रेनू, नीलू, सरिता, अल्का, एश्वर्या, दीप्ति, कोमल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *