गाजियाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सत्र 2026-27 में प्रकाशित वरिष्ठता सूची में आपत्तियों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी ने बताया कि पदोन्नति को लेकर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में अनेकों प्रकार की भी विसंगति हैं जिन्हें लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं । उन्होंने बताया कि जनपद गाजियाबाद में विशिष्ट बीटीसी 2004 के कार्यरत सहायक अध्यापकों की नियुक्ति आपके कार्यालय के पत्र दिनांक 26 /12/ 2005 के द्वारा हुई थी तथा जिन शिक्षकों द्वारा 29/ 12/ 2005 तक कार्यभार ग्रहण कर लिया गया था उन शिक्षकों की पदोन्नति 14/5/2018 को आपके कार्यालय के पत्र द्वारा हो गई थी जबकि जनपद हापुड़ में इसी बैच में नियुक्त शिक्षकों की पदोन्नति 15 जुलाई 2013 को हो गई थी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के आदेश संख्या 7090-93 दिनांक 13/8/2018 के आदेश के अनुसार खंड ‘ग’ में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण आदेश निर्देशोंका सअक्षर पालन करते हुए मूल जनपद गाजियाबाद में विकल्प के आधार पर 19 सितंबर 2018 को पदस्थापन का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गाजियाबाद द्वारा जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ में 15/ 07/ 2013 को पदोन्नति प्राप्त उन अध्यापकों ने जिन्होंने 29 सितंबर 2005 से पूर्व कार्यभार ग्रहण किया था उनको उच्च प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित किया गया परंतु शेष अध्यापक जिनकी प्रथम पद ग्रहण नियुक्ति 29 दिसंबर 2005 के बाद थी उनको पदानवत करके प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापकों के पद पर पदस्थापित किया गया। अब जो वरिष्ठ सूची जारी करी गई है उसमें जनपद हापुड़ से आए अध्यापकों की वरिष्ठ सूची निर्धारण तिथि 15 जनवरी 2013 दिखाई गई है जबकि मूल जनपद गाजियाबाद में अनवरत कार्य करने वाले अध्यापकों की वरिष्ठता सूची निर्धारण तिथि 14 मई 2018 प्रकाशित की गई है। जनपद गाजियाबाद में क्रम संख्या 453 पर अंकित युसूफ अली जिनकी मौलिक प्रथम नियुक्ति दिनांक 27 जनवरी 2003 है। उनकी वरिष्ठता निर्धारण तिथि 01 मई 2015 दर्शायी गई है जबकि क्रम संख्या 410 से लेकर 434 तक के वे अध्यापक जिनकी मौलिक नियुक्ति तिथि 26 दिसंबर 2005 है कि वरिष्ठ निर्धारण तिथि 15 जुलाई 2013 प्रकाशित की गई है।
शिक्षक संघ द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की गई कि इन सभी आपत्तियों पर विचार करते हुए पुन: वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कराया जाना चाहिए जिससे कि पूर्व से जनपद गाजियाबाद में कार्यरत एवं पदोन्नति शिक्षकों को लाभ प्राप्त हो सके एवं किसी प्रकार की विसंगति नहीं होने पाये। इस अवसर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज डागर, ब्लॉक अध्यक्ष रजापुर मनोज त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादनगर अमित यादव, ब्लॉक अध्यक्ष भोजपुर पुष्पेंद्र चौधरी, शैक्षिक महासंघ के महामंत्री कनक सिंह त्यागी आदि उपस्थित रहे।


