आईटीएस गाजियाबाद में एमसीए पाठ्यक्रम की फ्रेशर्स पार्टी ‘एस्पेरेंजा-2026’ का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर गाजियाबाद स्थित इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में शुक्रवार को एमसीए पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर्स पार्टी ‘एस्पेरेंजा-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने आयोजन के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
आईटीएस समूह के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने संदेश में कहा कि नवप्रवेशी एमसीए विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह फ्रेशर्स पार्टी उनके शैक्षणिक जीवन की एक नई शुरूआत का उत्सव है। आईटीएस में विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया जाता है, जहाँ वे शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को भी विकसित कर सकें। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन आईटीएस, मोहन नगर, गाजियाबाद के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, एमसीए पाठ्यक्रम की चेयरपर्सन डॉ. पूजा धर तथा एमसीए पाठ्यक्रम की कोआर्डिनेटर प्रो. स्मिता कंसल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठ सहपाठियों से परिचित होने, आपसी समझ विकसित करने तथा सहयोग और स्वस्थ टीम भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
डॉ. पूजा धर ने अपने संबोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में उनका सफर सीखने, नए अवसरों की खोज करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ अनुशासन, रचनात्मकता, सहयोग और आत्मविश्वास को अपने व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाएँगे। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन शो, प्रतिभा प्रदर्शन तथा विभिन्न संवादात्मक गतिविधियों ने पूरे आयोजन को उत्साह और उमंग से भर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की संस्तुति के आधार पर एमसीए प्रथम वर्ष के वंश एवं दीपांशी को क्रमश: मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर घोषित किया गया। वहीं, प्रेरित एवं खनक को क्रमश: मिस्टर ईव तथा मिस ईव के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमसीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *