गाजियाबाद। 25 अप्रैल दिन शनिवार रात्रि 9:00 बजे कवि नगर रामलीला मैदान में कवि नगर रेजिडेंट फेडरेशन द्वारा गत वर्षो की बात इस वर्ष भी अट्टहास कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पी एन अरोड़ा सी एम डी यशोदा हॉस्पिटल,दीप प्रज्जवलन केपी गुप्ता अध्यक्ष के पी जी ग्रुप, राम अवतार जिंदल वरिष्ठ समाज सेवी अध्यक्षता संजीव गुप्ता होंगे। समारोह गौरव के रूप में महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा,स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप,सॉंसद श्री अतुल गर्ग,विधायक श्री अजीत पाल त्यागी,विधायक संजीव शर्मा, अति विशिष्ट अतिथि श्री संतोष यादव चेयरमैन एन एच ए आई, कल्पना सक्सेना उप महानिरीक्षक मेरठ होंगे। इस अवसर पर आमंत्रित कवियों में
प्रताप फौजदार, विनीत चौहान, डॉ कीर्ति काले, शशिकांत यादव ,डॉ अनुसपन,अनिल अग्रवंशी ,डॉ. वागीश दिनकर, राव अजात शत्रु, सुनील व्यास, अशोक चारण, श्रीमती अंजू जैन, राज कौशिक, हिमांशु बवंडर, मुस्कान शर्मा हैं। मंच संचालन डॉ. प्रवीण शुक्ल करेंगे। कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि अट्टहास कवि सम्मेलन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं साथ ही सभी के बैठने के लिए लगभग 4000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है वहीं पीछे वालों के लिए दो एलईडी लगवाई गई हैं जिससे पीछे वाले पीछे से ही देख करके कवि सम्मेलन का आनंद ले सकें। इस अवसर पर चारों तरफ फॉगिंग व पानी का छिड़काव समुचित मात्रा में करवाया जायेगा। जिससे किसी दर्शकों को कोई परेशानी ना हो। दर्शकों के लिए पानी की ठेली भी लगवाई जायेगी।गाजियाबाद में सभी से निवेदन है की भारी से भारी संख्या में पहुंच करके लगभग 44 वर्षों से हो रहे इस कवि सम्मेलन का भरपूर आनंद लें। इस कवि सम्मेलन ने अट्टहास के रूप में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग ही पहचान बना रखी है। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री लालचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन एवं संरक्षक ललित जायसवाल कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

