पैराडाइज क्लब ने किया योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद। सभी के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पैराडाइज क्लब ने भारतीय योग संस्थान की मदद से राजनगर सेक्टर 11 के पार्क में योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। योग प्रशिक्षण कार्यशाला मे लगभग 40 महिलाएं उपस्थित रहीं। योग प्रशिक्षण का प्रारम्भ गायत्री मन्त्र के उच्चारण के साथ किया गया। अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल ने सभी महिलाओं का स्वागत किया एवं योग संस्थान से प्रशिक्षण के लिए आये हुए योगाचार्या श्रीमती रेखा गुप्ता एवं श्रीमती रंजना सेंगर को पटका पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। योगशाला मे प्राणायाम, प्रारंभिक आसन और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित आसन बताए गए। योगशाला में महिलाओं से संबंधित बीमारियों के कारण, निवारण व उनसे बचाव संबंधित अन्य जानकारियां सभी के साथ रेखा गुप्ता द्वारा साझा की गई जिसका लाभ उपस्थित सभी जनों ने उठाया। अंत मे शांति पाठ के बाद अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्थापक मेघना बंसल, संस्थापक गति गर्ग, अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल, सचिव वंदना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिया, रेनू, दीप्ति, कोमल, अल्का, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *