दिल्ली। भारत विकास परिषद, आई पैक्स शाखा द्वारा अपने स्थायी मासिक प्रकल्प एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत 5 मई 2026 को सर्वोदय बालिका विद्यालय, पॉकेट-बी, मयूर विहार फेज-सैकंड दिल्ली में कक्षा 8 की बालिकाओं के लिए एनीमिया जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओं की हीमोग्लोबिन जाँच कर एनीमिया के कारणों, लक्षणों एवं उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शाखा के सदस्यों द्वारा बालिकाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को पोषण स्तर में सुधार हेतु गुड़-चना के पैकेट वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पी पिपिल एवं शिक्षिका निधि सहित अनेकों शिक्षिकाओं का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए शाखा ने हृदय से आभार व्यक्त किया। शाखा की संस्कार संयोजिका सीमा गुप्ता ने विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा अध्यापिकाओं ूके समक्ष परिषद के तीनों राष्ट्रीय प्रकल्पों – गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इन प्रकल्पों में अधिक से अधिक छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए शैलेन्द्र मोहन, वित्त सचिव सीए अनिल गुप्ता, महिला सहभागिता प्रमुख भावना अग्रवाल, एप संचालिका कल्पना गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा, वेद प्रकाश रुस्तगी, संस्कार संयोजिका सीमा गुप्ता, हरि प्रकाश गुप्ता एवं अनिल कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर छात्राओं को एनीमिया के प्रति जागरूक किया। भारत विकास परिषद की आई पैक्स शाखा समाज सेवा, संस्कार एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

