साऊथ एशिया हकुआकाई कराटे चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

नई दिल्ली, 4 मई 2026 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 15वीं साऊथ एशिया हकुआकाई कराटे चैंपियनशिप में इन्दिरापुरम कराटे स्कूल के 17 खिलाडियों ने भारतीय टीम में चयनित होकर कराटे के काता और कुमिते दोनों ईवेंटस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 मेडल्स अपने नाम किए। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया और देश का गौरव बढ़ाया। इस चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डबल गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडियों में अर्शी, आश्रिया रावत, वैष्णवी यादव, वैभवी पंत, काश्वी शर्मा, पूर्वित गुरियान, कर्ण सिंह रावत, देविक गोयल, तुषार यादव, गौरव बिष्ट और चेतन भाटिया ने डबल गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं अनुज्ञा शर्मा, रुद्र प्रताप कुश और कृष्णा चौहान ने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल किया। अध्या भंडारी ने भी 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीतकर सराहनीय प्रदर्शन किया। तनुश माथुर ने 1 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, जबकि कृथिक सुगंथन ने डबल सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर आयोजकों और कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठोर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *