उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की ‘याचिका समिति’ की समीक्षा बैठक सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में संपन्न

प्राप्त शिकायतों, आवेदनों, याचिकाओं एवं पत्रों का समयान्ताल में निस्तारण करायें सम्बंधित विभाग: अशोक अग्रवाल

जनपद गाजियाबाद में अच्छे वातावरण में सम्पन्न हुई बैठक

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार विकास भवन में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की ‘याचिका समिति’की समीक्षा बैठक माननीय सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में संपन्न हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा प्रस्तुत 14 प्रकरणों/बिन्दुओं में हुए कार्यों के बारे में सम्बंधित विभागों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जिनमें 6 प्रकरण नगर निगम गाजियाबाद, 1 लोनी नगर पालिका, 1 लोक निर्माण विभाग, 1 पंचायती राज, 2 जिला पंचायत, 1 ग्राम्य विकास से सम्बंधित था। इस अवसर पर समिति से ऋषि पाल सिंह सदस्य, अरूण पाठक मा0सदस्य, श्री श्रीचन्द शर्मा मा0सदस्य, श्री सर्वेश चन्द्र गुप्ता निजी सचिव, श्री रमेन्द्र भाई पटेल समिति अधिकारी, सौरभ सिंह समीक्षा अधिकारी, ​बृजेश कुमार यादव प्रतिवेदक सहित अन्य के साथ जिला प्रशासन से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ कुमार सौरभ, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर, कार्यवाहक सीएमओ डॉ.अमित विक्रम, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी राजाराम सहित पंचायती राज, नगर विकास, आबकारी, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार, दुग्ध विकास विभाग, परिवहन, आवास एवं शहरी नियोजन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, राजस्व, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, राज्य कर, गृह विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन, ग्राम्य विकास, पर्यटन, समाज कल्याण, श्रम एवं सेवा योजन, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

14 प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों ने दी जानकारी
याचिका समिति को नगर निगम से जुड़े 06 प्रकरणों में हुई प्रगति एवं कार्यों के सम्बंध में विक्रमादित्य सिंह, नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्वांचल कॉलोनी नन्दग्राम में 06 गलियों में से 03 गलियों का कार्य करवा दिया गया है शेष 03 गलियों को आगणन करा दिया गया है स्वीकृति उपरांत कार्य पूर्ण कराया जायेगा। अम्बेडकर नगर विजयनगर वार्ड—18 की तीन गलियां— 03, 06, 10 का कार्य करवा दिया गया है, शेष गली न0—4 के कार्य हेतु निविदा स्वीकृत हो चुकी है, यथाशीघ्र कार्य सम्पन्न कराया जायेगा। कैला भट्टा में पीएसी चौक के समीप नाले के निर्माण कार्य हेतु निविदा करवा दी गयी है, ठेकेदार द्वारा जल्द ही कार्य पूर्ण कराया जायेगा। वार्ड—13 घूकना में बारात घर बनाने हेतु कोई भी भूमि उपलब्ध नहीं हैं, अत: वहां बारातघर या धर्मशाला बनाया जाना सम्भव नहीं है। मकनपुर वार्ड—57 से सम्बंधित प्रकरण में सीसी रोड़ का कार्य पूर्ण हो चुका है। डूण्डाहेडा वार्ड 23 में बने अम्बेडकर भवन में दो बड़े हॉल बनाने हेतु प्रारम्भिक आगणन कर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त होने हेतु प्रेषित है, स्वीकृत उपरान्त ही कार्य कराया जाना सम्भव है। मकरममतपुर सिकरोड़ वार्ड 16 में वरदान रोड़ का कार्य पूर्ण करवा दिया गया है। ग्राम सदरपुर, रजापुर में खण्डंजे का निर्माण कार्य हेतु आंगणन समक्ष स्तर पर प्रस्तुत है। स्वीकृति उपरान्त कार्य पूर्ण कराया जायेगा। के0के0मिश्रा अधिशासी अधिकारी लोनी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि संगम विहार में निर्माण कार्य पूर्ण करवा दिया गया था। श्री राजाराम अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सिकरोड़ से राजनगर मोरटा तक 800 मीटर लम्बी व 20 मीटर चौड़ी से सम्बंधित याचिका है उक्त मार्ग ग्रामीण श्रेणी का मार्ग होने के कारण मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना सम्भव नहीं है, इसे विशेष कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है स्वीकृत उपरान्त कार्य किया जाना सम्भव है। जाहिद हुसैन जिला पंचायती राज अधिकारी ने अवगत कराया कि याचिका के क्रम में ग्राम अतरौली में सीसी रोड़ का कार्य पूर्ण कराया जा चुका है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, गाजियाबाद ने अवगत कराया कि उनके विभाग से सम्बंधित 02 याचिकाओं पर कार्य प्रगति पर है। खण्ड विकास अधिकारी, लोनी द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग से सम्बंधित याचिका ग्राम अफजलपुर में बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर पार्क के सौन्दर्यकरण से सम्बंधित था, जिस पर अवैध कब्जा है, एसडीएम लोनी द्वारा कब्जा हटवाने हेतु टीम गठन करने के लिए अनुरोध किया गया है।

अच्छे वातावरण में सम्पन्न हुई बैठक
सभापति ने कहा कोई भी निमार्ण कार्य समयान्तराल में पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराया जाए। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर पात्र को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। उक्त योजनाओं के प्रचार—प्रसार हेतु जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त किया जाए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं के प्रति जागरूक हो सके और अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। मा0 सभापति ने कहा कि विकास कार्यों को और तीव्र गति से कराया जाये। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुँचायें। विभागवार दिये गये निर्देशों का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये तथा अनुपालन आख्या से समिति को अवगत कराया जाये। उन्होने कहा कि प्राप्त शिकायतों, आवेदनों, याचिकाओं एवं पत्रों का समयान्ताल में निस्तारण कराते हुए सम्बंधित को अवश्य अवगत करायें। माननीय सभापति महोदय ने बैठक के समापन के दौरान कहा कि जनपद गाजियाबाद की बैठक अच्छे वातावरण के साथ सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभापति एवं समिति द्वारा दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन करते हुए समिति को अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्होने समिति एवं अधिकारियों को बैठक को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *