

गाजियाबाद। हिन्दी भवन, लोहियानगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लोक भवन, लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) कराया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगों का अनावरण, वेबसाइट एवं पोर्टल का शुभारम्भ तथा आउटसोर्स कर्मियों को बढ़े हुए पारिश्रमिक की उद्घोषणा की गई।
इस दौरान श्रम विभाग द्वारा संचालित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न हितलाभ योजनाओं के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों को चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान किया गया, जिसमें निर्माण कामगार मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना के अन्तर्गत 7 लाभार्थियों को 1400000, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को140000, कन्या विवाह सहायता योजना के अन्तर्गत 4 लाभार्थियों को 260000, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 61 लाभार्थियों को 307500, इस प्रकार कुल 77 लाभार्थियों को 2107500 का चैक वितरण कर हितलाभ प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति महापौर सुनीता दयाल, विधायक लोनी नन्द किशोर गुर्जर, जिलाधिकारी गाजियाबाद, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, नगर आयुक्त गाजियाबाद, उप श्रम आयुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र, सहायक श्रम आयुक्त आदि उपस्थित रहे।

