मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की विस्तार से जानकारी कृषकों को दी गई। उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र ने बताया कि, गाजियाबाद द्वारा गत किसान दिवस की शिकायतो की अनुपालन आख्या का विस्तृत ब्योरा समस्त कृषकों के सम्मुख पढ़कर सुनाया गया, जिसमें गत किसान दिवस की कुछ शिकायतों के निस्तारण पर कृषकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। कुछ शिकायतों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण अतिशीघ्र कर सम्बन्धित कृषक एवं उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद को आख्या उपलब्ध करायें। भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र कराये जाने, ग्रामीण क्षेत्र में 10 घन्टे बिजली आपूर्ति शिकायत के सम्बन्धों में पत्र प्रस्तुत किये गये। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय से कराने हेतु निर्देशित किया गया। गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी, गाजियाबाद के द्वारा अवगत कराया गया कि 25 जनवरी 2026 तक का भुगतान आज दिनांक 20.05.2026 को कृषकों के बैंक खातों में हस्तान्तरित हो जायेगा, शेष गन्ना भुगतान शीघ्र ही भेजने की तैयारी की जायेगी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जिला गन्ना अधिकारी, गाजियाबाद को शेष भुगतान कराने का समय सीमा निर्धारण कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
ग्राम मोरटा के रास्ते में जल भराव के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता नगर निगम, गाजियाबाद को निर्देशित किया गया की तत्काल विकल्पिक व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बिजेन्द्र सिंह, मनोज नागर, छोटे चौधरी, सतेन्द्र तोमर आदि कृषकों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को शिकायतों के संबंध में ज्ञापन सोपा गया। किसान दिवस में विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, गन्ना विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सिंचाई के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से गुणवत्तापूर्वक करे तथा शिकायतकर्ता को अवश्य अवगत करायें। किसान दिवस में लगभग 100 से अधिक कृषकों तथा सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *