राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर समन्वय बैठक आहुत, 1660943 बच्चों को खिलाई जायेगी एल्बेंडाजोल टेबलेट

गाजियाबाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ की अधक्ष्यता में दुर्गावती सभागार विकास भवन में किया गया। नोडल अधिकारी एन.डी.डी डॉक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 14 अगस्त 2026 को एवं मॉप-अप दिवस 18 अगस्त 2026 को गाजियाबाद के समस्त सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जायेगा। इसमें जिले के समस्त स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले 1 से 19 वर्ष के समस्त बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जायेगी। जनपद के समस्त 2375 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों तथा 1371 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लगभग 1660943 बच्चों को स्कूल टीचर एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य द्वारा बताया गया कि एल्बेंडाजोल की गोली वर्ष में 2 बार फरवरी एवं अगस्त को खिलाई जाती हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने, उनके स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास को सुनिश्चित करने के लिये मनाया जाता है। कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान जैसे थकान, पोषण की कमी को रोकने के लिये ये अभियान अत्यंत आवश्यक है। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग एवं आई.सी.डी.एस विभाग को निर्देश दिये गये की समस्त स्कूल एवं आगनवाडी केन्द्रों पर एल्बेंडाजोल की टेबलेट एवं रिपोर्टिंग फॉर्मेट समय से पहुंच जाये एवं समस्त बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलवायी जाये। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि, कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी, आई.सी.डी.एस, जिला पंचायती राज अधिकारी, अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल, समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *