शिक्षा हर इंसान को समाज में बराबरी से खड़े होने का अधिकार देती है: देवेंद्र कुमार

गाजियाबाद। मेरा युवा भारत (माय भारत), गाजियाबाद द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आर्य नगर, लोनी में भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती माया चौहान एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त निदेशक, मेरा युवा भारत गाजियाबाद देवेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और बंधुत्व पर आधारित संविधान का निर्माण किया, जिसमें दलितों, महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों को विशेष महत्व दिया गया। स्वतंत्र भारत की प्रथम कैबिनेट में उन्हें पंडित जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में कानून मंत्री नियुक्त किया गया। बाबासाहेब ने लगभग 32 डिग्रियां हासिल की तथा वे अपनी शिक्षा के बल पर दलित समाज में पैदा होने का बावजूद अपना भारत में अपना स्थान बनाने में सक्षम रहे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभागियों ने बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। समापन अवसर पर सभी अतिथियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *