डा.बीआर अंबेडकर की जयंती पर मुरादनगर में भव्य शोभायात्रा व रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

  • सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ मिशनरी गायकों ने कार्यक्रम में बांधा समां

गाजियाबाद। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रात में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान गणमान्य लोगों के अलावा सुंदर झांकियों निकालने वालों को सम्मानित किया गया।
रावली रोड पर चुंगी नंबर तीन के पास स्थित रामलीला मैदान से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में आसपास के अनेक गांवों से सुंदर-सुंदर झांकियां शामिल रहीं। गांवों से आए बाबासाहेब अंबेडकर के समर्थक भी शोभायात्रा में शामिल रहे जिनमें अनेक महिलाएं भी शामिल थीं। शोभायात्रा मुरादनगर के मुख्य बाजार से होती हुई मेरठ दिल्ली रोड पर स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई।
अंबेडकर पार्क पर सुबह 10 बजे से ही अनेक संगीत मंडलीयों द्वारा बाबा साहेब के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुड़े पहलुओं को लेकर अपनी रचनाओं को संगीतमय ढंग से प्रस्तुत किया गया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत सुराना निवासी सुरेंद्र शेट्टी द्वारा भेजी गई एक संगीत मंडली से हुई। कार्यक्रम में किरण सिंह एवं धर्मपाल सिंह की पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी पार्टी में मेरठ से आई मिशनरी गायिका कोमल सिंह भी मौजूद रहीं। मिशनरी गायिका निशा बौद्ध ने अपने शौर्य पूर्ण एवं मनमोहक गीत प्रस्तुत किये।
पति-पत्नी की जोड़ी, त्रिशला बौद्ध एवं निशांत सिंह ने देरशाम तक बाबा साहेब से जुड़े अनेक गीत प्रस्तुत किये। ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, साथ ही जन्मोत्सव समारोह को भव्य रूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में पहुंचे प्रमुख लोगों में मनोनीत सभासद अनिल शर्मा व अमरीश गोयल, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्म दत्त त्यागी, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गौड़, भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव त्यागी काकड़ा, हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा, गाजियाबाद से प्रमुख समाजसेवी मुकेश गौतम एवं उनके साथी, नीमा के अध्यक्ष डा. राजपाल तोमर आदि ने बाबा साहेब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह की अध्यक्षता डॉ. बी आर अंबेडकर समाज एवं विकास कल्याण समिति ब्लॉक मुरादनगर के अध्यक्ष रामकिशन प्रधान ने की। इस मौके पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, सभासद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेश जाटव, मनोहर लाल , डॉक्टर रामकिशोर गौतम, रोहतास जाटव, मनोज भारती, रूप किशोर प्रधान, महेश मुखिया, बबली जाटव, राकेश गौतम, मनोज ठेकेदार, चंद किशोर, मास्टर सूरजपाल, पत्रकार योगेंद्र, राशिद अली, रणबीर गौतम, समाचार अपराध का खात्मा के संपादक, सुरेश जाटव, जयपाल प्रधान, ओमवीर गौतम, मुकेश बड़का, विजय जलालाबाद, नितिन सभासद, मदनपाल गौतम, दीपक दुहाई, विजय आबूपुर, इमरान इलाही, मास्टर मंत राम नागर, प्रशांत खटीक, संजय जाटव, सुरेंद्र शेट्टी, सोनू बंदीपुर, कुलदीप बंदीपुर, एडवोकेट ललित कुमार, विनोद काले, मिन्टु तोड़ीवाले, प्रेमचंद, चरण सिंह दरोगा, विजयपाल एडवोकेट, सुनील कुमार, संतलाल, नरेंद्र कुमार,आकाश गौतम, नरेंद्र मास्टर, देवेंद्र हिसाली, जगमोहन फौजी, संजय कुन्हेड़ा, संदीप रावली, आजाद खिमावती, राहुल खिमावती, मनीष उखलारसी, डॉक्टर कपिल दुहाई, मदन मोरटा, जॉनी पंडित, धनपत प्रधान, डॉक्टर तेजवीर सिंह, विनय जाटव, दमयंती सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनी जाटव, जागृति सिंह, सुनीता गौतम, मुनेश देवी, अरुण कुमार, चंद्रपाल, छत्रपाल सिंह, गुलाब सिंह, शरद कुमार, योगेंद्र योगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *