महापुरुष किसी जाति के नहीं वे सभी के होते हैं: कृष्णदेव आर्य

  • गांव मकरेड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती

गाजियाबाद। ग्राम पंचायत मकरेड़ा के तत्वावधान में पंचायत परिसर के सभागार कक्ष में डा. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती सभी के द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। सभा की अध्यक्षता धर्मपाल सिंह एवं कुशल संचालन बृजपाल सिंह निमेष (राष्ट्रपति पदक विजेता) ने किया। इस पावन अवसर पर वर्ष 2025 में बोर्ड की परीक्षा में अपनी पंचायत में कक्षा 10 में प्रथम रैंक काजू खारी पुत्री श्रद्धानंद द्वितीय रैंक सृष्टि खारी पुत्री ललित कुमार कक्षा 12 में प्रथम रैंक विक्रम सिंह खारी पुत्र सुनील कुमार,द्वितीय रैंक वेदव्रत आर्य पुत्र कृष्णदेव आर्य वर्ष 2025 में फौज से सेवानिवृत्त हुए कर्मवीर सिंह खारी एवं अध्यक्ष महोदय को प्रतीक चिन्ह देकर पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया। प्रवीण आर्य,महिपाल सिंह,आर्य सुमित ने बाबा साहब के विषय में अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष सदियों में जन्म लेते है,हरबीर सिंह खारी ने देश भक्ति रागनी से सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।कृष्णदेव आर्य ने कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में अपने जीवन को जिया है जब देश में चारों ओर जातिवाद,छुआ छूत,अंधविश्वास का बोल बाला था, ऐसी स्थिति में भी उन्होंने पढ़ाई को नहीं छोड़ा 32 उपाधियां प्राप्त कर देश की जनता के उज्जवल भविष्य के लिए संविधान को बनाने में अहम भूमिका का निर्वाहन किया। उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते है, जहां हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो। महापुरुष की कोई जाति नहीं होती वे तो मानव कल्याण की भावना से सभी जातियों के लिए कार्य करते है,अत: हमें अपने बच्चों को महापुरुषों की जीवनी को पढ़ना चाहिए़ अभाव में ही व्यक्ति सफलता को प्राप्त करता एक रोटी कम खाओ अपने बेकार के खर्चे को कम करके अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। मुझे गर्व है अपनी पंचायत पर जिसमें सभी लोग एक दूसरे का सहयोग करते है जिससे गांव हर क्षेत्र में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर यज्ञपाल वर्मा, प्रेमचन्द आर्य, बीर सिंह, राजसिंह शर्मा, छत्रपाल, फिरेराम, रणधीर, लेखराज, ज्ञानचंद, रोहतास, जितेंद्र, रतनसिंह, देवेंद्र, चंद्रपाल, मीना, मनीष, प्रवीण,प्रमोद आदि गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *