गाजियाबाद। वार्ड नंबर 83 के श्याम पार्क एक्सटेंशन, सी ब्लॉक स्थित सुभाष पार्क में 3 एचपी बोरिंग के कार्य का शुभारंभ पार्षद कविता प्रवीन भाटी द्वारा समस्त आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ विधिवत नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे और विकास कार्य के प्रति खुशी व्यक्त की।
पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने कहा कि नई मोटर लगने से पार्क में लगे पेड़-पौधों को नियमित रूप से पानी मिल सकेगा, जिससे पार्क की हरियाली बनी रहेगी और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड 83 में विकास कार्यों की गति लगातार तेज की जा रही है और हर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर एस.एस. अधिकारी, विनोद निझावन, डॉ. अनिल जिंदल, सुनील जिंदल, घनश्याम सिंह, विराट सिंह, अंकित मित्तल, सूरज सिंह, एस.पी. शर्मा, अशोक गुप्ता आटेवाले, विकास मित्तल, कमल केजरीवाल, प्रमोद गुप्ता, कैलाश बंसल के साथ समस्त आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने पार्षद कविता प्रवीन भाटी का आभार व्यक्त करते हुए इस जनहित कार्य की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों के निरंतर जारी रहने की अपेक्षा जताई।

