आरकेजीआईटी एण्ड मैनेजमेंट में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

  • मिस्टर फ्रेशर योगेश शर्मा और मिस फ्रेशर श्रद्धा शर्मा रहे

गाजियाबाद। राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट अरूणिमा 2026 के रूप में नवप्रवेशित छात्र एवं छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने सक्रिय एवं सकारात्मक रूप से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में फ्रेशर्स द्वारा नृत्य, गायन, रैम्प वॉक तथा अन्य गतिविधियों में मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन आरकेजी ग्रुप के चेयरमैन दिनेश गोयल , वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, वाइस चेयर वूमन श्रीमती आंचल गोयल, एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डायरेक्टर डॉ. राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स डॉ. मनोरमा शर्मा, प्रॉक्टर डॉ. अरूण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश गोयल ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मिस्टर फ्रेशर योगेश शर्मा और मिस फ्रेशर श्रद्धा शर्मा रहे। मिस्टर परफेक्ट गौरव सिंह एवं मिस परफेक्ट यशस्वी रहे। मिस्टर कांफिडेंस आजस्वी भारद्वाज एवं मिस कांफिडेंस गरिमा रहे। मिस्टर स्पॉटलाइट संस्कृति एवं मिस स्पॉटलाइट कृष्णा रहे।
मिस्टर फैशन आइकॉन टीना एवं मिस आइकॉन माही प्रताप शर्मा रहे। कार्यक्रम का समापन डीन एकेडमिक्स डॉ. मनोरमा शर्मा ने सभी को हार्दिक बधाई व धन्यवाद देकर किया तथा कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आभा वत्स एवं खुषबू पाण्डे ने किया। इस संगीतमय कार्यक्रम में सुरूचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था ने कार्यक्रम को सम्पूर्णता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती निधि गर्ग, संदीप सिंह तथा अन्य फैकल्टी एवं स्टॉफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान के चेयरमैन दिनेश गोयल एवं वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *